
इंदौर। मीडिया एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय संगठन निर्वाह फाउंडेशन ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए समाजसेविका सुश्री रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ को सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ, इंदौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ पंडित आदित्य नारायण बनर्जी द्वारा की गई। संगठन में 23 विभिन्न प्रकोष्ठ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
नियुक्ति की घोषणा करते हुए पंडित आदित्य नारायण बनर्जी ने कहा कि रश्मि जैन (खुशबू) एक सक्रिय, ऊर्जावान एवं समर्पित युवा समाजसेविका हैं। समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रश्मि जैन के नेतृत्व में निर्वाह फाउंडेशन को इंदौर जिले में नई ऊर्जा, नई दिशा और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। साथ ही संगठन के सामाजिक कल्याण अभियानों को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा तथा अधिक से अधिक लोगों तक सेवा गतिविधियों का लाभ पहुंचाया जा सकेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता, जागरूकता और विकास के अवसर पहुंचाना है तथा इसके लिए समर्पित और कर्मठ नेतृत्व की आवश्यकता होती है। रश्मि जैन इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी, ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।
जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने सामाजिक कल्याण, महिला उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने रश्मि जैन को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


