Thursday, February 19

सिम संभाल लें: अगले 6 महीनों में दिल्ली में शुरू होगी BSNL 5G सेवा

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: देशभर में BSNL 5G का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉबर्ट रवि ने दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान बड़ी घोषणा की कि अगले 6 महीनों में BSNL अपनी 5G सेवाओं का सॉफ्ट लॉन्च दिल्ली से शुरू कर सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

5G की शुरुआत दिल्ली से

रॉबर्ट रवि ने बताया कि BSNL पूरी तरह तैयार है और यह लॉन्चिंग मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने पर आधारित होगी। कंपनी का मकसद निजी ऑपरेटरों Jio और Airtel के साथ प्रतिस्पर्धा में खुद को मजबूती से खड़ा करना है। इसके तहत भारत नेट के जरिए ग्रामीण इलाकों में भी Edge AI तकनीक तैयार की जा रही है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

कॉल ड्रॉप और नेटवर्क समस्याओं का समाधान

रॉबर्ट रवि ने कहा कि टेलीकॉम मंत्री के निर्देशों के बाद से BSNL अपनी नेटवर्क क्वालिटी पर विशेष ध्यान दे रही है। हर सर्कल में टीम्स तैनात की गई हैं जो कॉल ड्रॉप रेट और नेटवर्क की गुणवत्ता की लगातार निगरानी कर रही हैं।

इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई VoWiFi सर्विस ने कमजोर सिग्नल वाले इलाकों और घरों के अंदर कॉल क्वालिटी को बेहतर बनाया है।

AI से बेहतर सेवाएं

BSNL ने शिकायत निवारण के लिए भौगोलिक आधार पर नेटवर्क मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है। भविष्य में AI आधारित नेटवर्क मॉनिटरिंग से यूजर्स को बिना किसी रुकावट के बेहतर सेवाएं मिलेंगी। रॉबर्ट रवि ने कहा कि BSNL अब तकनीकी रूप से ऐसे स्तर पर पहुंच गया है, जहां निजी कंपनियों और BSNL के बीच ज्यादा फर्क नहीं रह गया है।

Jio-Airtel को टक्कर

5G लॉन्च के साथ BSNL खुद को टेक्निकल तौर पर एडवांस बना रहा है और निजी ऑपरेटरों के मुकाबले अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। कंपनी की यह पहल न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी उच्च गति और भरोसेमंद कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply