Tuesday, February 17

पेन ड्राइव निकालते समय सावधान, सीधे खींचना बना सकता है महंगा नुकसान

कई लोगों की आदत होती है कि काम खत्म होते ही पेन ड्राइव को कंप्यूटर या फोन से सीधे खींच कर निकाल देते हैं। हालांकि, यह छोटी सी लापरवाही आपके डेटा, पेन ड्राइव और डिवाइस दोनों के लिए भारी पड़ सकती है।

This slideshow requires JavaScript.

डेटा और ड्राइव पर खतरा

पेन ड्राइव जब सिस्टम से कनेक्ट होती है, तो वह सिस्टम का हिस्सा बनकर काम कर रही होती है। इस दौरान अगर उसे बिना इजेक्ट (Eject) किए खींच लिया जाए, तो राइटिंग प्रोसेस बीच में रुक सकता है। इससे पेन ड्राइव का डेटा करप्ट हो सकता है और ड्राइव डेड भी हो सकती है।

सिस्टम फॉर्मेट और नुकसान

अचानक पेन ड्राइव निकालने से FAT32 या NTFS जैसे सिस्टम डैमेज का खतरा रहता है। कभी-कभी इसके कारण ड्राइव को फॉर्मेट करना पड़ सकता है और आपका कीमती डेटा भी खो सकता है। साथ ही, कंप्यूटर या फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है।

हार्डवेयर और पोर्ट को भी खतरा

पेन ड्राइव को झटके से निकालना सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि ड्राइव और कंप्यूटर/फोन के पोर्ट को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेन ड्राइव में लगातार बिजली का प्रवाह बना रहता है। अचानक निकालने पर वोल्टेज में स्पाइक आ सकता है, जिससे इंटरनल चिप जल सकती है। परिणामस्वरूप ड्राइव पूरी तरह से बेकार हो सकती है।

सही तरीका क्या है?

पेन ड्राइव निकालने से पहले हमेशा इजेक्ट करें

  • कंप्यूटर पर: My Computer/This PC में ड्राइव आइकन पर राइट क्लिक कर Eject चुनें।

  • फोन पर: नोटिफिकेशन पैनल में पेन ड्राइव का इजेक्ट ऑप्शन दिखेगा, उसे इस्तेमाल करें।

डिवाइस के सॉफ्टवेयर से सुरक्षित तरीके से डिस्कनेक्ट करने के बाद ही पेन ड्राइव निकालें। इससे आपका डेटा सुरक्षित रहेगा और हार्डवेयर को नुकसान भी नहीं हो

Leave a Reply