Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

‘दिव्या अग्रवाल पति से अलग रहती हैं’? भाव्या सिंह ने किया दावा, एक्ट्रेस को कहा ‘गोल्ड डिगर’

मुंबई: रियलिटी शो The 50 में पिछले एपिसोड में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और को-कंटेस्टेंट भाव्या सिंह के बीच बहस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। भाव्या ने दिव्या पर पर्सनल कमेंट्स किए और दावा किया कि दिव्या अपने पति अपूर्व पंडगांवकर से अलग रहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिव्या को ‘गोल्ड डिगर’ भी कहा।

This slideshow requires JavaScript.

शो में टास्क के दौरान बहस
‘बैल और बुद्धि’ टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हुई। दिव्या ने टास्क के दौरान अर्चना गौतम पर टिप्पणी की, जिससे भाव्या चिढ़ गईं। बाद में वॉशरूम में भाव्या ने दिव्या से टीशू देने से मना किया और कहा कि उनका रवैया उन्हें पसंद नहीं आया।

दिव्या ने रिद्धि डोगरा से बात करते हुए कहा, “मैंने सालों तक लोगों से दोस्ती की है। हर शो में मुझे पसंद नहीं किया जाता, लेकिन मैंने इसे ईगो पर लिया और शो जीतकर खुद को साबित किया। अर्चना मेरी दोस्त है, फिर भी दुश्मन की तरह लड़ रही है।”

भाव्या का हमला
भाव्या ने आगे कहा, “ये इतनी फेक लड़की है। कोई हैरानी नहीं कि इसे लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं। उसने पहले कहा कि वह रियलिटी शो नहीं करेगी, लेकिन बिग बॉस जीतने के बाद सबकुछ करने लगी। सारी पीआर कराकर खुद को दिखा रही है। अब चुगली भी करेगी।”

भाव्या ने यह भी दावा किया कि दिव्या और अपूर्व साथ नहीं रहते, और दिवाली पर उनके घर असली पटाखे फूटे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें शामिल किया गया जबकि यह दिव्या का निजी पारिवारिक मामला था।

दिव्या ने तलाक की अफवाहों को खारिज किया
दिव्या ने शो में युविका चौधरी से कहा कि वह अपने पति को बहुत मिस करती हैं और उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल है। उन्होंने पहले भी तलाक की अफवाहों को खारिज किया था और बताया था कि उन्होंने प्रोफाइल को प्रोफेशनल बनाने के लिए शादी और पति की फोटोज़ इंस्टाग्राम से हटा दी थीं। अपूर्व पंडगांवकर ने भी कहा कि वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

शादी का जिक्र
दिव्या और अपूर्व की शादी 20 फरवरी 2024 को हुई थी। मराठी रीति-रिवाजों से मुंबई में हुई इस शादी की कई तस्वीरें दिव्या ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था।

Leave a Reply