Thursday, February 5

हाथरस में तलाकशुदा महिला पर पूर्व पति का बड़ा आरोप: अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक तलाकशुदा महिला ने अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पूर्व पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर दिया, जिससे उसका जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

This slideshow requires JavaScript.

मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी पहली शादी वर्ष 2017 में नरेश कुमार से हुई थी। कुछ समय बाद ही पति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। परेशान होकर महिला ने 16 दिसंबर 2022 को तलाक ले लिया और इसके बाद दूसरी शादी कर ली।

महिला का आरोप है कि उसका पूर्व पति अब भी उसकी जिंदगी में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। इसी मकसद से उसने महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। इस घटना के बाद महिला को उनके ससुरालिजनों का तिरस्कार और सामाजिक दबाव भी झेलना पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई:
मुरसान थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने न केवल पीड़िता के जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि सोशल मीडिया और डिजिटल सुरक्षा के मुद्दों को भी एक बार फिर से उजागर किया है।

Leave a Reply