Thursday, May 21

This slideshow requires JavaScript.

‘कल्कि 2898 AD’ सीक्वल में दीपिका की जगह साई पल्लवी? मेकर्स को सुमति के रोल में दिख रही फिट

मुंबई। साल 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को लेकर अब नई खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा निभाया गया सुमति (SUM-80) का किरदार अब साई पल्लवी निभा सकती हैं।

This slideshow requires JavaScript.

बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने दीपिका के बाहर होने के बाद सुमति के किरदार के लिए साई पल्लवी पर विचार करना शुरू कर दिया है। मेकर्स का मानना है कि साई पल्लवी इस रोल में एकदम फिट बैठेंगी। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

साल 2025 में दीपिका ने पहले संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से भी दूरी बना ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने लगभग 20 दिनों तक शूटिंग की थी, लेकिन फीस बढ़ाने की मांग और 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

पहली फिल्म में दीपिका का किरदार SUM-80/सुमति एक प्रेग्नेंट महिला था, जिसे ‘प्रोजेक्ट K’ की लैब से भागते हुए दिखाया गया था। अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा और प्रभास के किरदार भैरव ने उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी। तेलुगु वर्जन में दीपिका के रोल की डबिंग शोभिता धुलिपाला ने की थी।

पहली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और दुनिया भर में 1042.25 करोड़ रुपये की कमाई कर देश की छठी सबसे बड़ी फिल्म बन गई।

सीक्वल के रिलीज और कास्टिंग को लेकर अब दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

Leave a Reply