Wednesday, February 4

‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस: 5 दिनों में कमाए ₹33.25 करोड़, रानी मुखर्जी का जादू नहीं चला

वाराणसी/नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में कुछ उम्मीदें जगाईं, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़े, फिल्म की कमाई में तेजी नहीं दिखी। ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्म शनिवार और रविवार को दर्शकों की वजह से थोड़ी बढ़त हासिल कर सकी, लेकिन सोमवार और मंगलवार को यह कमजोर होती दिखी।

This slideshow requires JavaScript.

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। पांचवें दिन मंगलवार को केवल 2.6 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन दर्ज हुआ। अब तक ‘मर्दानी 3’ का भारत में नेट कलेक्शन 22.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 26.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 33.25 करोड़ रुपये रही, जिसमें ओवरसीज से 7 करोड़ रुपये शामिल हैं।

फिल्म के पहले दिन की कमाई 4 करोड़ थी, दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़ और पांचवें दिन 2.6 करोड़ रुपये रही। हालांकि, दर्शकों की ऑक्यूपेंसी सोमवार की तुलना में मंगलवार को बढ़कर 20.72% हो गई, और रात के शोज सबसे अधिक, 33.62%, भरे।

फिल्म ‘मर्दानी 3’ के सामने अब दो बड़ी चुनौती हैं। 6 फरवरी को नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की ‘वध 2’ और शुभांगी अत्रे की ‘भाभी जी घर पर हैं’ रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों के असर से रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है।

हालांकि, पहले दो पार्ट्स हिट रही थीं, लेकिन तीसरे पार्ट के साथ फिल्म की कमाई अभी तक निर्माता के लिए संतोषजनक नहीं रही है।

Leave a Reply