Tuesday, February 3

पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, बड़ा हादसा टला, जिला परिषद चुनाव प्रचार रद्द

मुंबई: महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में उड़ान से पहले तकनीकी खराबी पाई गई। पंकजा मंगलवार को जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए लातूर जा रही थीं, लेकिन छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरने से पहले ही पायलट को हेलिकॉप्टर में खराबी का पता चल गया। इससे उनका लातूर जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

This slideshow requires JavaScript.

जिला परिषद चुनाव प्रचार प्रभावित:
हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण पंकजा मुंडे की लातूर में होने वाली सभाओं का समय बदल दिया गया। पंकजा लगातार जिला परिषद चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। सोमवार को उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर के बजाजनगर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और विभिन्न ग्रुप नंबरों के मतदाताओं से पब्लिक मीटिंग में बातचीत की।

अजित पवार की विमान दुर्घटना की याद:
इस घटना को एक सप्ताह पहले हुए उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की विमान दुर्घटना की याद दिला दी। 28 जनवरी को अजित पवार का प्लेन बारामती में क्रैश हो गया था, जिसमें उनका निधन हो गया था। इस हादसे में अन्य चार लोग भी मारे गए थे। अजित पवार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 29 जनवरी को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया गया।

सुनेत्रा पवार को सौंपी गई जिम्मेदारी:
अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply