Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

गजब का चोर! चोरी के बाद शराब पी, फिर नोट छोड़ बोला—‘दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो’

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले से चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पीड़ित बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां एक सरकारी इंजीनियर (AEN) के क्वार्टर में चोर ने चोरी तो की, लेकिन जाते‑जाते दीवारों और कागज पर ऐसी ‘डायलॉगबाजी’ लिख गया, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

This slideshow requires JavaScript.

प्राप्त जानकारी के अनुसार AEN सोहन जांगिड़ किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह जब वे घर लौटे तो क्वार्टर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से कीमती सामान समेट ले गया, लेकिन उससे पहले उसने घर में बैठकर महंगी शराब भी पी।

चखना नहीं मिला तो हुआ नाराज़

बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद चोर को जब चखना नहीं मिला तो वह नाराज हो गया। जाते‑जाते उसने एक कागज पर लिखा—
दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो।

इतना ही नहीं, चोर ने दीवार पर लिपस्टिक से और कागज पर कई मजेदार व चौंकाने वाले संदेश लिख डाले। उसने लिखा—
ढूंढते रह जाओगे, लेकिन बिहारी बाबू कभी मिला, कभी मिलेगा।
अगर पुलिस में शिकायत की तो समझ लेना, तुम मेरे बहुत बड़े दुश्मन हो।
आपकी सुंदर पेन से लिख रहा हूं, आपका अन्न खाया, आनंद आया।
नोट के अंत में उसने खुद को बिहारी बाबू बताते हुए धन्यवाद भी लिखा।

चोरी हुआ यह सामान

पीड़ित के अनुसार चोर घर से—

  • 1 लैपटॉप
  • 1 टीवी
  • 2 परफ्यूम
  • 2 नई शर्ट
  • 1 जींस
  • 1 ब्लेजर

चोरी कर ले गया। अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। चोर अपने नोट्स में पुलिस को खुली चुनौती देकर गया है, ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह ‘डायलॉगबाज चोर’ कब पुलिस की गिरफ्त में आता है।

 

Leave a Reply