Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

इंदौर के महू में दूषित पानी का कहर, 25 लोग बीमार; कलेक्टर रात में मौके पर पहुंचे, अलर्ट जारी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

इंदौर: महू के पत्ती बाजार, चंदर मार्ग और मोती महल इलाके में दूषित जल सप्लाई के कारण बीते 10–15 दिनों में लगभग 25 लोग बीमार हो गए हैं। संक्रमितों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

 

जानकारी के अनुसार, इन इलाकों में नलों से मटमैला, बदबूदार और पीले रंग का पानी आ रहा है। इस पानी को पीने से लोग पीलिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। वर्तमान में 9 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य लोग घर पर ही उपचार ले रहे हैं। खासतौर पर एक ही परिवार के छह बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

 

रहवासियों ने बताया कि कई दिनों से गंदे पानी की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन न तो पाइपलाइन बदली गई और न ही लीकेज ठीक किया गया। पेयजल पाइपलाइन कई जगह नालियों के बीच से गुजर रही है और टूटी पाइपलाइन की वजह से नालियों का गंदा पानी सीधे सप्लाई में मिल रहा है।

 

देर रात महू पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया और बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि कुछ बच्चों में पोलियो जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि महू क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वे शुरू किया जाएगा, जिसमें बीमार लोगों का घर-घर उपचार किया जाएगा। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।

Leave a Reply