Monday, January 19

CTET 2026 एडमिट कार्ड: परीक्षा से कितने दिन पहले मिलेगा, देखें ट्रेंड और खत्म करें टेंशन

 

This slideshow requires JavaScript.

 

 

हर साल लाखों उम्मीदवार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में बैठते हैं। इस वर्ष भी सीटेट 2026 के लिए भारी संख्या में आवेदन हुए हैं। ऐसे में उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे हैं।

 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित होने जा रही है। परीक्षा 8 फरवरी 2026 (रविवार) को दो शिफ्ट में होगी। पेपर-II (क्लास 6 से 8वीं) सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और पेपर-I (क्लास 1 से 5वीं) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित ऑफलाइन मोड में होगी।

 

सीबीएसई जल्द ही सीटेट एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है ताकि उम्मीदवार समय रहते परीक्षा केंद्र के शहर में योजना बना सकें।

 

एडमिट कार्ड जारी होने का ट्रेंड:

बीते पांच सीटेट परीक्षाओं के आंकड़ों के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किए गए थे। इसी हिसाब से इस वर्ष 5 या 6 फरवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है।

 

| सीटेट एग्जाम डेट  | एडमिट कार्ड जारी | कितने दिन पहले |

| 20 अगस्त 2023     | 18 अगस्त         | 3 दिन पहले     |

| 21 जनवरी 2023     | 18 जनवरी         | 2 दिन पहले     |

| 14-15 दिसंबर 2024 | 12 दिसंबर        | 2 दिन पहले     |

| 21 जनवरी 2025     | 18 जनवरी         | 3 दिन पहले     |

| 7 जुलाई 2024      | 5 जुलाई          | 2 दिन पहले     |

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

 

  1. सीबीएसई सीटेट की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Download CTET Feb 2026 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट अपने पास रखें।

 

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा, और परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना आवश्यक है।

 

 

Leave a Reply