
मनोरंजन डेस्क। टीवी पर जल्द लौट रहा है मस्ती, मसाला और मज़ाक से भरपूर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’। जैसे-जैसे इसका प्रीमियर नजदीक आ रहा है, सोशल मीडिया पर शो के मजेदार प्रोमो धूम मचा रहे हैं। करण कुंद्रा–तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव–ईशा मालवीय की नोकझोंक वाले वीडियोज ने फैंस को हंसी से लोटपोट कर दिया है।
तेजस्वी के नखरों पर फिदा हुए फैंस
एक वायरल वीडियो में करण कुंद्रा तेजस्वी से खाना बनाने को कहते हैं, जिस पर तेजस्वी मज़ेदार अंदाज में अपने फेमस डायलॉग सुना देती हैं। दोनों की प्यारी नोकझोंक और ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस इस जोड़ी को फिर से साथ देखकर बेहद उत्साहित हैं।
ईशा और एल्विश की तकरार बनी चर्चा का विषय
एक अन्य क्लिप में ईशा मालवीय और एल्विश यादव के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिलता है। दोनों जलेबी बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ईशा की चीख-पुकार से एल्विश परेशान नज़र आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और दर्शक उनकी कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।
शो में कौन-कौन?
सीजन 3 में कई पुराने और नए चेहरे नजर आएंगे।
वापसी करने वाले कंटेस्टेंट्स:
- अली गोनी
- कृष्णा अभिषेक–कश्मीरा शाह
- एल्विश यादव
- अभिषेक कुमार–समर्थ जुरेल
- जन्नत जुबैर
- करण कुंद्रा
नए कंटेस्टेंट्स:
- तेजस्वी प्रकाश
- विवियन डीसेना
- ईशा सिंह
- ईशा मालवीय
- गुरमीत चौधरी–देबिना बनर्जी
कब और कहां देखें?
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ 22 नवंबर 2025 से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। यह शो हर वीकेंड रात 9 से 9:30 बजे के बीच दर्शकों के लिए हंसी का तड़का लेकर आएगा। टीवी टेलीकास्ट के बाद शो को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। यह शो ‘पति पत्नी और पंगा’ की जगह लेगा, जिसका अंतिम एपिसोड 16 नवंबर को प्रसारित होगा।
मनोरंजन, मस्ती और किचन कॉमेडी का तड़का लेकर आ रहा है ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’—दर्शकों में उत्साह चरम पर!