Thursday, January 8

वेनेजुएला में शेयर बाजार 50% उछला, अमेरिका को $11 अरब का “गिफ्ट”, ट्रंप ने किया दावा

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026: वेनेजुएला के शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। Venezuela IBC Index एक ही दिन में 50% उछल गया, जबकि अमेरिका में पेट्रोल की कीमत 2021 के बाद न्यूनतम स्तर पर पहुँच गई

This slideshow requires JavaScript.

इस तेजी के पीछे अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी है। निवेशकों का कहना है कि यह कदम वेनेजुएला की राजनीति और अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव का संकेत देता है। 23 दिसंबर से इंडेक्स पहले ही 148% बढ़ चुका था

शेयर बाजार की हालिया स्थिति:

  • सोमवार को 16% तेजी।
  • 29 दिसंबर को 22% और 2 जनवरी को 7% बढ़त।
  • साल 2025 में नवंबर को छोड़कर हर महीने बढ़त।
  • सालाना रिटर्न: 2019 में 4,400%, 2020 में 1,380%, 2024 में सबसे कम 106%।

तेल का निर्यात और अमेरिकी लाभ:
अमेरिका ने शुक्रवार और शनिवार रात वेनेजुएला पर कार्रवाई कर मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच 2 अरब डॉलर तक के क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट का समझौता हुआ है।

ट्रंप के अनुसार, 30 से 50 मिलियन बैरल कच्चा तेल अमेरिका भेजा जाएगा, जिसे बाजार भाव पर बेचा जाएगा। इससे अमेरिका और वेनेजुएला दोनों को लाभ होगा। ब्रेंट क्रूड की कीमत में गिरावट आई, जो 60.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है। वहीं, अमेरिका में औसत पेट्रोल की कीमत 2.81 डॉलर प्रति गैलन रह गई, जिससे अमेरिकी जनता को इस साल अनुमानित 11 अरब डॉलर की बचत होगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि वेनेजुएला में यह राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रम वैश्विक तेल और वित्तीय बाजारों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

 

Leave a Reply