Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

ग्रीनलैंड पर हमला होगा तो NATO खत्म: डेनमार्क पीएम का अमेरिका को कड़ा चेतावनी

कोपेनहेगन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की संभावित धमकी के बाद डेनमार्क ने कड़ा रुख अपनाया है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जे की कोशिश करता है तो NATO का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा

This slideshow requires JavaScript.

ट्रंप ने सैन्य और रणनीतिक दृष्टि से ग्रीनलैंड को महत्वपूर्ण बताते हुए उस पर अमेरिकी नियंत्रण की बात कही थी। प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने कहा, अगर अमेरिका किसी दूसरे NATO सदस्य देश पर सैन्य कदम उठाता है, तो यह गठबंधन और विश्व युद्ध के बाद दी गई सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल देगा। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

ग्रीनलैंड के पीएम जेन्स फ्रेडरिक नीलसन ने भी ट्रंप के बयानों की कड़ी आलोचना की और कहा कि ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की कोशिश के विनाशकारी परिणाम होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रीनलैंड वेनेजुएला जैसी स्थिति नहीं है और कोई भी रातों-रात हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं होगा।

57,000 की आबादी वाला ग्रीनलैंड 1979 से स्व-शासन प्राप्त है। हालांकि रक्षा और विदेश नीति डेनमार्क के नियंत्रण में है, ग्रीनलैंड अक्सर अपनी सेना और स्वतंत्र विदेश नीति की मांग करता रहा है। अमेरिका के संभावित हस्तक्षेप के खिलाफ द्वीप पर व्यापक नाराजगी देखी जाती है।

ट्रंप ने पिछले साल जनवरी से कई बार ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात कही है और हाल ही में 20 दिन की डेडलाइन का संकेत देकर इस संभावना को और गहरा कर दिया है।

 

Leave a Reply