Wednesday, June 24

This slideshow requires JavaScript.

सतना: भाजपा पार्षद पति पर आरोपों में मोड़, पीड़िता ने पलटी मार दी

 

This slideshow requires JavaScript.

– सतना के रामपुर बाघेलान इलाके में हाई-प्रोफाइल मामला नया मोड़ ले गया है। भाजपा पार्षद पति अशोक सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला ने अपने बयान में पलटी मारते हुए कहा कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ, केवल छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें हुई थीं।

 

आधी रात में बदली कहानी

 

महिला ने थाने पहुंचकर लिखा कि आरोपी ने केवल अश्लील हरकतें की और छेड़छाड़ की, लेकिन रेप नहीं किया। इस नए बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं हटाकर अशोक सिंह को छेड़छाड़ और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रामपुर बाघेलान थाने की सब-इंस्पेक्टर प्रीति कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता ने स्वयं लिखित आवेदन देकर यह बयान दिया।

 

गुस्से और डर में दिया गया पहला बयान

 

महिला ने बताया कि 22 दिसंबर को उसने जो बयान दिया था, उसमें उसने चाकू की नोक पर रेप और वीडियो ब्लैकमेल की बात कही थी, वह गुस्से और डर के कारण था। चर्चा है कि आरोपी के रसूख और धमकी वाले वीडियो का असर पीड़िता पर पड़ा।

 

भाजपा पार्षद पति गिरफ्तार

 

बयान बदलते ही पुलिस ने केस की दिशा बदल दी। अब आरोपी अशोक सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 74, 75(2), 79, 296(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। अशोक सिंह पूर्व पार्षद रह चुके हैं, और उनकी पत्नी रेखा सिंह वर्तमान में रामपुर बाघेलान नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा की पार्षद हैं।

 

अपराधी की लंबी ‘क्राइम कुंडली’

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अशोक सिंह 28 वर्षों से अपराध की दुनिया से जुड़ा है। 1996 में जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा, 2001 में घर में घुसकर रंगदारी और मारपीट, 2019-2023 के बीच जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज, और 2025 में धोखाधड़ी का केस दर्ज है।

 

वायरल हुआ था वीडियो

 

मामला तब सुर्खियों में आया था जब आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ। 22 दिसंबर को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की थी कि 6 महीने पहले उसके साथ रेप हुआ और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है, जिस पर आरोपी ने वीडियो में कहा था, “पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।” अब आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply