
इस हफ्ते कई बड़ी सरकारी भर्तियों की एप्लिकेशन विंडो बंद होने वाली है। जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म भर नहीं पाए हैं, उन्हें तुरंत आवेदन करना चाहिए। मौके बार-बार नहीं मिलते। इस हफ्ते यूपी होमगार्ड, इंडियन आर्मी इंटर्नशिप, इंडिया ऑयल, जिला कोर्ट जैसी 7 प्रमुख भर्तियों के लिए लास्ट डेट की जानकारी इस प्रकार है:
- इंडियन आर्मी इंटर्नशिप 2025 (IAIP)
- पात्रता: बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, IT, ECE)
- लास्ट डेट: 21 दिसंबर 2025
- विवरण: सेना के लाइव प्रोजेक्ट्स और हाई टेक मिशन में शामिल होने का मौका
- जिला कोर्ट भर्ती 2025 (ग्वालियर, मध्य प्रदेश)
- पद: कार्यालय सहायक/क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चपरासी
- योग्यता: 8वीं पास से ग्रेजुएट
- लास्ट डेट: 19 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे
- चयन: स्क्रूटनी, टाइपिंग परीक्षा और इंटरव्यू
- सैलरी: ₹14,000–₹22,000/माह
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) अप्रेंटिस
- योग्यता: 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट
- लास्ट डेट: 18 दिसंबर 2025
- चयन: मार्क्स के आधार पर, रिटन टेस्ट नहीं
- यूपी होमगार्ड भर्ती 2025
- पद: 41,000+ रिक्तियां, 10वीं पास उम्मीदवार
- लास्ट डेट: 17 दिसंबर 2025
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, PST, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) – मैनेजमेंट ट्रेनी (सेफ्टी)
- लास्ट डेट: 20 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे
- ट्रेनिंग: 1 साल ₹60,000/माह, ट्रेनिंग के बाद ₹40,000–1,40,000/माह
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) – बीसी सुपरवाइजर
- पद: कृषि, ग्रामीण विकास और वित्तीय समावेश विभाग
- लास्ट डेट: 20 दिसंबर 2025
- पात्रता: रिटायर्ड और युवा उम्मीदवार
- ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) – एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO)
- रिक्तियां: 300
- योग्यता: ग्रेजुएशन
- आयु सीमा: 21–30 साल
- लास्ट डेट: 15 दिसंबर 2025
सावधानी: सभी उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। देर होने पर आवेदन मान्य नहीं होंगे।