
उत्तर प्रदेश में इस महीने नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में 11 दिसंबर से 30 दिसंबर तक कुल 29 रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन मेलों में सरकारी और निजी कंपनियों के साथ-साथ बड़ी फर्मों की भागीदारी होगी।
कौन-कौन से जिले शामिल हैं?
अमेठी, इटावा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, बांदा, हमीरपुर, कानपुर नगर, शामली, भदोही, फतेहपुर, मेरठ, झांसी और अन्य कई जिलों में रोजगार मेले होंगे।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए उम्मीदवार रोजगार संगम यूपी की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर पूर्व रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मुख्य विवरण – UP Rojgar Mela 2025
| तारीख | वैकेंसी | जिला | स्थान/पता |
|---|---|---|---|
| 11 दिसंबर | 65 | बुलंदशहर | श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा औद्योगक प्रशिक्षण केंद्र, नगला शेखू, खुर्जा |
| 11 दिसंबर | 1625 | रायबरेली | गवर्नमेंट आईटीआई घुरवारा डलमऊ |
| 11 दिसंबर | 555 | उन्नाव | वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन |
| 12 दिसंबर | 1450 | रायबरेली | गवर्नमेंट आईटीआई घुरवारा, डलमऊ |
| 12 दिसंबर | 610 | आगरा | क्षेत्रीय रोजगार एक्सचेंज साई का टकिया क्रॉसिंग, एम.जी रोड |
| 13 दिसंबर | 2343 | मेरठ | ऑनलाइन रोजगार मेला |
| 17 दिसंबर | 1388 | अमेठी | राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, अमेठी |
| 30 दिसंबर | 1415 | अमेठी | श्री निषादराज अखण्डानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किटियांवा शाहगढ़ |
(नोट: पूरी सूची और अपडेटेड वैकेंसी विवरण रोजगार संगम यूपी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।)
कौन भाग ले सकता है?
- 10वीं पास से लेकर आईटीआई, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार।
- फ्रेशर और अनुभवी सभी श्रेणियां शामिल हैं।
क्या साथ लेकर जाएं?
- वैध पहचान पत्र (ID Proof)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य जरूरी शैक्षणिक और अनुभव संबंधी डॉक्यूमेंट्स
उत्तर प्रदेश के रोजगार मेलों में भाग लेकर उम्मीदवार सीधे कंपनियों से जॉब इंटरव्यू दे सकते हैं और नौकरी पाने का मौका बढ़ा सकते हैं। रोजगार मेलों की जानकारी नियमित रूप से वेबसाइट पर चेक करना फायदेमंद रहेगा, क्योंकि कंपनियां नई रिक्तियां जोड़ती रहती हैं।