Thursday, September 3

Tag: balotra

ऑपरेशन “धरकरभर” में बड़ी सफलता: ₹15 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, State

ऑपरेशन “धरकरभर” में बड़ी सफलता: ₹15 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत थाना कल्याणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹15 हजार के इनामी वांछित आरोपी हनुमानराम उर्फ राजू विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जालोर जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (आईपीएस) ने बताया कि जिले में मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़े फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह तथा वृत्ताधिकारी योगेश चौधरी के निर्देशन में थाना कल्याणपुर के थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। एमडी ड्रग तस्करी मामले में था वांछित पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2025 को जालोर जिले के विशनगढ़ थाना पुलिस ने एक पंच कार से 17.60 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की थी। मामले ...
अवैध डाइंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा, प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, State

अवैध डाइंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा, प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई

बालोतरा। (सद्वार्ता) पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने बालोतरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कपड़ा रंगाई (डाइंग) फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) की टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए, जबकि प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन में संलिप्त संदिग्ध टैंकर और ट्रैक्टर-टैंकी को भी जब्त (डिटेन) किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (आईपीएस) ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जोजड़ी-बांडी-लूणी नदी प्रणाली में औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। महानिरीक्षक पुलिस लवली कटियार (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह तथा वृत्ताधिकारी बाबूलाल मुरारिया के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। बीपीएल क्वार्टर के पास च...
एटीएस और धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8,170 नशीली गोलियां और 1.78 लाख रुपये जब्त
Crime, Police, Rajasthan, State

एटीएस और धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8,170 नशीली गोलियां और 1.78 लाख रुपये जब्त

मादक पदार्थ तस्करी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त बालोतरा, 23 जुलाई 2026 (सद्वार्ता) राजस्थान के बालोतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एटीएस जोधपुर और धोरीमन्ना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8,170 नशीली गोलियां, उनकी बिक्री से अर्जित 1 लाख 78 हजार 500 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बालोतरा राजेश कुमार कोवट (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज सत्येन्द्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह (आरपीएस) एवं वृताधिकारी गुड़ामालानी सुखाराम (आरपीएस) के सुपरवि...