होम अप्लायंसेज़ | फ्रिज कितने साल में हो जाता है एक्सपायर? समझें उम्र, संकेत और बचत का पूरा गणित
नई दिल्ली | घरों में इस्तेमाल होने वाला फ्रिज उन उपकरणों में शामिल है जिसे लोग साल-दर-साल बिना बदले चलाते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी फ्रिज की भी एक ‘एक्सपायरी डेट’ होती है? समय पूरा होने पर न सिर्फ यह ज्यादा बिजली खपत करता है बल्कि अचानक खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इसकी उम्र जानना जरूरी हो जाता है ताकि समय रहते नया फ्रिज खरीदने की योजना बनाई जा सके।
10 से 20 साल होती है फ्रिज की औसत उम्र
अमेरिका की सियर्स होम सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार फ्रिज की उम्र उसके मॉडल, गुणवत्ता और उपयोग पर निर्भर करती है। सामान्यतः—
टॉप-फ्रीजर फ्रिज : 10–15 वर्ष
बॉटम सेक्शन / रेफ्रिजरेटर : 15–20 वर्ष
फ्रेंच-डोर फ्रिज : 15–20 वर्ष
अगर फ्रिज की क्वालिटी अच्छी हो, ब्रांड भरोसेमंद हो और देखभाल नियमित रूप से की जाए, तो इसकी उम्र और भी बढ़ सकती है।
गर्मी और नमी से...










