डॉक्टर नहीं, अब एआई करेगा दवाओं के पर्चे रिन्यू… अमेरिका के इस राज्य के फैसले से छिड़ी बहस, कई सवाल खड़े
वॉशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखने लगा है। अमेरिका के यूटा राज्य ने इस दिशा में एक अनोखा और विवादित कदम उठाया है। यूटा अमेरिका का पहला राज्य बन गया है, जहां एआई कुछ खास तरह की दवाओं के पर्चों को बिना डॉक्टर की सीधी दखल के रिन्यू करेगा। यह व्यवस्था फिलहाल एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू की गई है, जिसने हेल्थ सेक्टर में नई बहस छेड़ दी है।
क्या है यह नया प्रयोग?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूटा सरकार ने Doctronic नाम की एक हेल्थ-टेक कंपनी के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसके तहत एआई सिस्टम उन मरीजों के लिए दवाओं के पर्चे को रिन्यू करेगा, जो पहले से किसी पुरानी (क्रॉनिक) बीमारी से पीड़ित हैं और नियमित रूप से वही दवाएं ले रहे हैं।
इस प्रक्रिया में डॉक्टर की प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होगी, बल्कि एआई मरीज के मेडि...










