टेक न्यूज़ 21 जनवरी: वनप्लस बाजार से बाहर? Sony टीवी अब TCL बनाएगी, एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन में जुबानी जंग
21 जनवरी की प्रमुख टेक खबरों में स्मार्टफोन और टीवी मार्केट में बड़े बदलाव की झलक दिखाई दे रही है। रपटों में कहा जा रहा है कि वनप्लस स्मार्टफोन मार्केट से बाहर हो सकती है, जबकि सोनी ने TCL के साथ मिलकर ब्राविया टीवी का नया वेंचर शुरू करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, एलन मस्क और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन के बीच सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग हुई। आइए जानें पूरी खबर।
वनप्लस बंद होने के कगार पर
एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस अगली बड़ी स्मार्टफोन कंपनी हो सकती है जो बंद हो जाए। हाल ही में ASUS ने भी घोषणा की थी कि वह नए स्मार्टफोन नहीं बनाएगी। वनप्लस पिछले कुछ वर्षों से मार्केट में संघर्ष कर रही है और अपने पहले जैसे मार्केट शेयर हासिल नहीं कर पा रही।
रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस के OnePlus 15s और OnePlus Open 2 मॉडल्स क...










