बिना फोन छुए भी खत्म हो रही थी बैटरी, बदली 4 जरूरी सेटिंग्स, अब मिल रहा जबरदस्त बैकअप
नई दिल्ली, 22 जनवरी: आजकल स्मार्टफोन का सबसे बड़ा झंझट है – बिना इस्तेमाल के भी बैटरी का तेजी से गिरना। ऐसा कुछ समय पहले मेरे फोन के साथ भी हो रहा था। रातभर फोन टेबल पर पड़ा रहने के बावजूद उसकी बैटरी 10-20% गिर जाती थी। लेकिन कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर और फीचर्स ऑप्टिमाइज़ करके मैंने इस समस्या का समाधान पाया।
बैकग्राउंड ऐप्स को रोका
सबसे पहला कदम था उन ऐप्स को पहचानना जो बैकग्राउंड में लगातार चलकर बैटरी खर्च कर रहे थे। मैने सेटिंग्स में जाकर एक-एक ऐप की बैकग्राउंड एक्टिविटी को सीमित किया। अब ये ऐप्स सिर्फ तभी सक्रिय होते हैं जब मैं उनका इस्तेमाल करता हूं। इसके बाद मेरी बैटरी ड्रॉप होना काफी हद तक रुक गया।
ऑटोमैटिक ब्राइटनेस चालू रखा
शुरू में मैंने सोचा कि ऑटोमैटिक ब्राइटनेस बंद करना बैटरी बचाएगा। लेकिन इसका उल्टा असर हुआ। फोन अपन...










