कोलकाता एयरपोर्ट से रहस्यमयी विमान की विदाई: 13 साल लावारिस पड़ा रहा बोइंग 737, रिकॉर्ड से भी गायब! अब बनेगा ट्रेनिंग प्लेन
कोलकाता। कोलकाता हवाई अड्डे के दक्षिण-पूर्वी कोने पर पिछले 13 वर्षों से खड़ा एक लावारिस बोइंग 737-200 विमान आखिरकार एयरपोर्ट परिसर से बाहर ले जाया गया। 14 नवंबर को ट्रैक्टर-ट्रेलर पर इस विमान को बेंगलुरु रवाना किया गया, जहां इसका इस्तेमाल विमान रखरखाव इंजीनियरों के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों में एयरपोर्ट से हटाया गया यह 14वां बंद विमान है।
क्यों है यह विमान खास?
यह विमान केवल बेकार नहीं पड़ा था, बल्कि इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली कहानी भी जुड़ी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस एयरलाइन—एयर इंडिया—के नाम पर यह विमान दर्ज था, उसे खुद इस विमान के अस्तित्व के बारे में जानकारी नहीं थी। यह विमान कंपनी के रिकॉर्ड और दस्तावेजों में दर्ज ही नहीं था। एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन के अनुसार, कोलकाता एयरपोर्ट अधिकारियों ने जब इसकी जानकारी दी, तभी कंपन...










