पश्चिम बंगाल: हुमायूं कबीर ने किया सनसनीखेज खुलासा, हत्या के लिए दी गई 2 करोड़ की सुपारी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल मच गया है। टीएमसी से निष्कासित पूर्व विधायक हुमायूं कबीर ने शुक्रवार को सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि उनकी हत्या के लिए 2 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है।
हुमायूं कबीर, जिन्होंने हाल ही में जनता उन्नयन पार्टी (JUP) की स्थापना की है, ने बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था। इसी मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।
कबीर ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में मस्जिद की नींव रख दी गई है और इसका निर्माण करीब दो साल में पूरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने उनकी हत्या के लिए एक सुपारी किलर को नियुक्त किया है।
63 वर्षीय हुमायूं कबीर पहले ममता बनर्जी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों को गठबंधन का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन अब वे खुद को बंगाल के किंगमेकर के रूप में स...










