Tuesday, July 21

Uttarakhand

अविवा बेग से सगाई, देहरादून से शिक्षा, गांधी परिवार से गहरा नाता – रेहान वाड्रा की कहानी
State, Uttarakhand

अविवा बेग से सगाई, देहरादून से शिक्षा, गांधी परिवार से गहरा नाता – रेहान वाड्रा की कहानी

    प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी दोस्त अविवा बेग से सगाई कर सभी का ध्यान खींचा है। इस अवसर के साथ ही रेहान के स्कूलिंग और कला की दुनिया में योगदान की कहानी भी सामने आई है।   दून स्कूल से हुई शिक्षा, गांधी परिवार से गहरा कनेक्शन रेहान वाड्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुड़गांव के द श्रीराम स्कूल से ली। इसके बाद 12 वर्ष की आयु में उनका दाखिला देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल में कराया गया। उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने व्यक्तिगत रूप से एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दून स्कूल और गांधी परिवार का पुराना नाता है; इसी स्कूल से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, उनके भाई संजय गांधी और प्रियंका के भाई राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की थी।   विदेश में उच्च शिक्षा और कला में रुचि स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रेहान राजनीति में उच्च शिक्षा के लि...
एंजेल चकमा हत्याकांड: नस्लीय हमला या विवाद का परिणाम? देहरादून पुलिस ने बताया पूरा सच
State, Uttarakhand

एंजेल चकमा हत्याकांड: नस्लीय हमला या विवाद का परिणाम? देहरादून पुलिस ने बताया पूरा सच

    देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस मामले में ऑल इंडिया चकमा स्टूडेंट यूनियन सहित कई छात्र संगठन इसे नस्लीय हमला (हेट क्राइम) करार दे रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने देहरादून पुलिस और प्रशासन को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।   लेकिन देहरादून पुलिस ने नस्लीय टिप्पणी या हमले के आरोपों को खारिज कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह मामला दो गुटों के बीच अचानक हुई कहासुनी का परिणाम है, न कि नस्लीय विवाद।   पुलिस की जांच में क्या सामने आया? पुलिस जांच में यह पाया गया कि एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा पर हमला करने वाले आरोपी भी पूर्वोत्तर से हैं। हमलावरों में मणिपुर और नेपाल जैसे पर्वतीय इलाकों के युवक शामिल हैं। बोक्सा जनजाति के छः युवकों पर एंजेल प...
अल्मोड़ा: खाई में बस गिरने से 7 यात्रियों की मौत, कई घायल
State, Uttarakhand

अल्मोड़ा: खाई में बस गिरने से 7 यात्रियों की मौत, कई घायल

    अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें सात यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी इलाके में हुई, जो सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है।   जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार से बस चलाने के कारण यह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा सकता है।   स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह क्षेत्र काफी खतरनाक है और बस की गति अत्यधिक तेज थी। प्रशासन ने मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिय...
एंजेल चकमा हत्याकांड: देहरादून के एसएसपी अजय सिंह पर बढ़ा दबाव एसटी आयोग का नोटिस, पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल
State, Uttarakhand

एंजेल चकमा हत्याकांड: देहरादून के एसएसपी अजय सिंह पर बढ़ा दबाव एसटी आयोग का नोटिस, पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में त्रिपुरा के अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े एमबीए छात्र एंजेल चकमा की मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है। कथित नस्लीय हमले में छात्र की जान जाने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक, देहरादून जिलाधिकारी और एसएसपी अजय सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। आयोग की सख्ती के बाद देहरादून पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।   नोटिस में उठे तीखे सवाल   आयोग द्वारा जारी नोटिस में पूछा गया है कि—   घटना के बाद एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों हुई? मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं क्यों नहीं जोड़ी गईं? पीड़ित की सुरक्षा और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए समय पर क्या कदम उठाए गए?   आयो...
झंगोरे की खीर से मंडुए की रोटी तक,उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन
State, Uttarakhand

झंगोरे की खीर से मंडुए की रोटी तक,उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन

  मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध पाक-संस्कृति, लोक परंपराओं और अतिथि सत्कार की अनूठी झलक पेश करने वाला उत्तराखंड फूड फेस्टिवल–2025 रविवार को मसूरी में भव्य समापन के साथ संपन्न हो गया। 26 से 28 दिसंबर तक चले इस तीन दिवसीय महोत्सव ने स्थानीय लोगों से लेकर देश-विदेश से आए पर्यटकों तक को पहाड़ के पारंपरिक स्वादों से रूबरू कराया।   उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फेस्टिवल में खानपान और संस्कृति का जीवंत संगम देखने को मिला।   पहाड़ के असली स्वाद से हुआ साक्षात्कार   झंगोरे की खीर, भट्ट की चुड़कानी, मंडुए की रोटी जैसे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों ने जहां लोगों के मुंह में पानी ला दिया, वहीं आधुनिक अंदाज़ में तैयार फ्यूजन डिशेज़ युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय रहीं। हर उम्र और हर स्वाद के लोगों के लिए यहां कुछ न कुछ खा...
ऋषिकेश में वनभूमि सर्वे के विरोध में बवाल, रेलवे ट्रैक और हाइवे जाम; 5 पुलिसकर्मी घायल ऋषिकेश, 29 दिसंबर 2025 (राहुल पराशर)
State, Uttarakhand

ऋषिकेश में वनभूमि सर्वे के विरोध में बवाल, रेलवे ट्रैक और हाइवे जाम; 5 पुलिसकर्मी घायल ऋषिकेश, 29 दिसंबर 2025 (राहुल पराशर)

    उत्तराखंड के ऋषिकेश में रविवार को वनभूमि सर्वे के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़का और हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक और हरिद्वार–ऋषिकेश नेशनल हाइवे पर कब्जा कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए।   जानकारी के अनुसार, अमितग्राम, मनसा देवी, गीतानगर और आसपास के क्षेत्रों के लोग सर्वे का विरोध कर पहले हरिद्वार बाइपास जाम कर दिया। इसके बाद मनसा देवी फाटक पर रेलवे ट्रैक पर कब्जा किया, जबकि गीतानगर में नेशनल हाइवे पर नाकेबंदी की गई। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक यह हंगामा चलता रहा।   रेलवे ट्रैक जाम होने से बाड़मेर एक्सप्रेस, कोच्चीवली एक्सप्रेस और योगा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों रुकी रहीं। पैसेंजरों में डर और असमंजस का माहौल बना रहा। पुलिस ने ट्रैक खाली कराने के बाद वहां पड़े पत्थरों को हटाया। ...
मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल का भव्य आगाज़  शोभायात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, लोकसंस्कृति के रंग में रंगी पहाड़ों की रानी
State, Uttarakhand

मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल का भव्य आगाज़ शोभायात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, लोकसंस्कृति के रंग में रंगी पहाड़ों की रानी

    मसूरी। उत्तराखंड की पर्यटन नगरी और पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर संस्कृति, संगीत और उत्सव के रंग में सराबोर हो गई है। बुधवार को सर्वे मैदान से निकाली गई भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ विंटरलाइन कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा ने पूरे शहर को उत्सवमय माहौल में बदल दिया और पर्यटकों के लिए यह दृश्य यादगार बन गया।   नववर्ष की छुट्टियों में मसूरी पहुंचे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए यह कार्निवाल किसी विशेष उत्सव से कम नहीं है। पूरा शहर नए साल के स्वागत में सजा नजर आया, वहीं विंटरलाइन कार्निवाल ने इस उत्साह को और रंगीन बना दिया।   ढोल-दमाऊ और लोकनृत्य ने मोहा मन   शोभायात्रा सर्वे मैदान से शुरू होकर लंढौर बाजार, घंटाघर और कुलड़ी माल रोड होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई। यात्रा में गढ़वाल सभा मसूरी, झूमिल...
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की मौत हरिद्वार हमले के बाद ऋषिकेश एम्स में तोड़ा दम, 750 करोड़ की हाई-प्रोफाइल चोरी में था आरोपी
State, Uttarakhand

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की मौत हरिद्वार हमले के बाद ऋषिकेश एम्स में तोड़ा दम, 750 करोड़ की हाई-प्रोफाइल चोरी में था आरोपी

  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में वह पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर था। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस कस्टडी के दौरान हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।   एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत की पुष्टि एम्स पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने की।       पुलिस कस्टडी में ताबड़तोड़ फायरिंग   घटना 24 दिसंबर की है। विनय त्यागी को जेल से अदालत में पेशी के लिए पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे हरिद्वार-लक्सर हाईवे ओवरब्रिज पर अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।   हमले में विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में कई गोलियां लगीं। जाम का फायदा उठाकर हमलाव...
रांची के पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट में भीषण आग, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी
State, Uttarakhand

रांची के पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट में भीषण आग, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

    झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह एक बड़ी आग की घटना से हड़कंप मच गया। शहर के डोरंडा इलाके स्थित पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई, जिससे पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन फ्लैट में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।   राज्य अग्निशमन सेवा के प्रभारी और डोरंडा स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में रसोई गैस के रिसाव को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है...
अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-ऑडियो हटाने की मांग की
State, Uttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-ऑडियो हटाने की मांग की

    देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने खुद से जुड़े झूठे और दुर्भावनापूर्ण ऑडियो-वीडियो सामग्री के प्रसार को रोकने की मांग करते हुए राज्य के गृह सचिव शैलेश बगोली को पत्र लिखा है।   पत्र में दुष्यंत गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार चैनलों पर उनके खिलाफ फर्जी और गढ़ी हुई ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग साझा की जा रही है। उन्होंने इसे उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश बताया और सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की अपील की।   पत्र में किए गए मुख्य अनुरोध:   संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और न्यूज चैनलों से झूठी और दुर्भावनापूर्ण सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश। भविष्य में इस प्रकार की सामग्री के प्रसार पर रोक। दोषियों के खिलाफ सख्त कार...