मथुरा: डिजिटल अरेस्ट कर 2.04 करोड़ की ठगी, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
मथुरा। मथुरा साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुरुवार को महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुद को सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बुजुर्ग महिला से 2 करोड़ 4 लाख रुपये की ठगी की थी।
गोविंदनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 23 दिसंबर को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 4 नवंबर से उन्हें तीन अनजान नंबरों से कॉल आए, जिनमें आरोपियों ने खुद को सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर मनी लॉन्ड्रिंग का हवाला दिया और महिला को डिजिटल अरेस्ट कर डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने महिला से 2.04 करोड़ रुपये की राशि ठग ली।
गिरफ्तार और बरामद सामग्री
गुरुवार दोपहर मथुरा साइबर थाना की टीम ने प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार...










