मेरठ ब्लू ड्रम केस: रिलायंस जियो अधिकारी ने दी गवाही, मोबाइल डेटा से जुड़े अहम खुलासे
मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड (ब्लू ड्रम केस) की सुनवाई में गुरुवार को एक अहम मोड़ आया। जिला जज की अदालत में रिलायंस जियो इंफोकॉन लिमिटेड के अल्टरनेट नोडल अधिकारी लोकेश कुमार ने गवाही दी। उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराए गए तकनीकी साक्ष्यों—मोबाइल कॉल डिटेल (सीडीआर), चैटिंग हिस्ट्री और लोकेशन डेटा—के आधार पर अपना बयान अदालत में दर्ज कराया।
लोकेश कुमार ने बताया कि सभी विवरण कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस को मुहैया कराए गए। इसमें शामिल थे संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, चैटिंग हिस्ट्री और अलग-अलग तारीखों पर फोन की लोकेशन। उन्होंने स्पष्ट किया कि किस तारीख को कौन-सा नंबर किस स्थान पर सक्रिय था, इसका रिकॉर्ड विधिवत उपलब्ध कराया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि जिन मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गई, उनमें से एक नंबर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश म...










