बांदा जेल से छूटा रवि काना, विदेश भागने के प्रयास में, पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू की
स्क्रैप माफिया रवि काना बांदा जेल से छूटने के बाद विदेश भागने की फिराक में है। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने अब उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
नोएडा पुलिस ने रवि काना की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को पश्चिमी यूपी और नेपाल बॉर्डर के आसपास सक्रिय कर दिया है। साथ ही तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन, बैंक खातों और उसके करीबियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
रवि काना पर स्क्रैप कारोबार की आड़ में अवैध वसूली, जमीन कब्जाने, धमकी, मारपीट और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं। जांच के दौरान ऐसे इनपुट मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि वह विदेश में पनाह लेने की कोशिश कर सकता है।
इसलिए पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और केस से जुड़ी पूरी जानकारी इंटरपोल के माध्य...










