गार्डन गैलेरिया मॉल में बाउंसरों की दबंगई, युवक को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा
मनीष सिंह, नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-38ए के गार्डन गैलेरिया मॉल में एक बार फिर बाउंसरों की दबंगई सामने आई है। शुक्रवार देर रात मॉल के एक बार के बाहर डांस करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद बार के बाउंसरों ने एक युवक को जमीन पर पटक दिया और फिर उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक जमीन पर पड़ा हुआ है और कई लोग लगातार उस पर हमला कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
डांस को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बाउंसरों ने दिखाई क्रूरता
यह पूरा मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देर रात बार के बाहर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल ग...










