AC कोच में ‘डॉगेश भाई’ का हाईफाई सफर! कंबल–चादर के साथ बर्थ पर आराम, रेलवे ने शुरू की जांच
गोरखपुर से लखनऊ आ रही 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। थर्ड एसी कोच में एक पालतू कुत्ता आराम से मिडिल बर्थ पर कंबल ओढ़कर बैठा मिला। सहयात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर रेलवे को शिकायत भेजी, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
थर्ड AC में बर्थ पर ‘डॉग का लग्जरी सफर’
शिकायत के अनुसार ट्रेन के बी-6 कोच में 51 नंबर बर्थ पर एक पालतू डॉग गोरखपुर से लखनऊ तक मालिकन के साथ यात्रा करता पाया गया। यह बर्थ 55 नंबर बर्थ के साथ पुष्पा नाम की महिला यात्री द्वारा आरक्षित थी।
वीडियो में दावा किया गया है कि:
कुत्ता यात्रियों के बीच थर्ड एसी की मिडिल बर्थ पर लेटा था
कोच अटेंडेंट ने कुत्ते के लिए कंबल और चादर भी उपलब्ध कराई
यात्रियों की आपत्ति के बाद भी टीटीई और स्टाफ ने कोई कार्रवाई नहीं की
कुत्ते की मालकिन का कहना था—
“हमने टिकट लिया है।”
क्या कहता है ...










