संभल में विकास की बड़ी छलांग: 101 फीट तिरंगा, हाईटेक सुरक्षा प्रणाली और पाँच परियोजनाओं का लोकार्पण
संभल। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने शुक्रवार को संभल में पाँच प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, दिव्यांग बच्चों के लिए दो ‘सुगम ज्ञान केंद्र’ पुस्तकालय तथा 250 कैमरों से लैस अत्याधुनिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष शामिल हैं। बीते वर्ष संभल में 24 नवंबर को हुई घटना के बाद सुरक्षा और विकास के लिए यह प्रयास जिले की नई पहचान गढ़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
शहर के आकाश में लहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा
चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने स्थापित अशोक स्तंभ पर मंडलायुक्त ने 101 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण किया।उन्होंने कहा—“यह तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि संभल की नई सोच, आत्मगौरव और मजबूत भविष्य का प्रतीक है।”
दिव्यांग बच्चों के लिए दो आधुनिक ‘सुगम ज्ञान केंद्र’
असमोली और संभल में खोले गए दो नए पुस्तकालय दिव्यांग बच्चों के लि...










