हत्या का आरोपी चार साल बाद जेल से फरार, 25 हजार का इनाम घोषित
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आजमगढ़ जिला जेल से हत्या के आरोपी कैदी के अस्पताल से फरार होने की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। यह घटना मंडल की जेलों में लगातार बढ़ रही सुरक्षा चूक की एक नई मिसाल बन गई है।
जानकारी के अनुसार फरार कैदी उदय पुत्र जसवंत, मूल रूप से गुजरात निवासी और वर्तमान में गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पादरी बाजार मोहल्ला निवासी था। वह फरेंदा क्षेत्र, महराजगंज में दर्ज हत्या के मामले में जेल में बंद था। पहले उसे गोरखपुर जिला जेल में रखा गया था, जहां से 6 सितंबर 2021 को प्रशासनिक आधार पर आजमगढ़ जिला जेल स्थानांतरित किया गया था।
अस्पताल में फरारी का फिल्मी स्टाइलकैदी को पाइल्स की गंभीर समस्या थी, जिसके चलते उसे हर 15 दिन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता था। 6 दिसंबर क...










