मेरठ में 37 लाख का गांजा तस्करी रैकेट बेनकाब, इनवर्टरों के भीतर छिपाकर लाई जा रही थी खेप
मेरठ। दौराला क्षेत्र में पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सिवाया टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर 12 इनवर्टरों के भीतर छिपाकर लाई जा रही करीब 37 लाख रुपये कीमत की गांजा की खेप बरामद की है। तस्करों ने इनवर्टरों की बॉडी को काटकर अंदर तार और बैटरी की जगह गांजा भर रखा था, ताकि यह सामान्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसा दिखे और स्कैनिंग में पकड़ में न आए।
पुलिस के अनुसार, ओडिशा से मेरठ में बड़ी मात्रा में नशा सप्लाई होने की पुख्ता सूचना पहले से मौजूद थी। इसी आधार पर सुबह सिवाया टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक वॉल्वो बस से उतरते हुए दो युवक संदिग्ध बैगों में इनवर्टर उतारते दिखे, जबकि पास ही दो अन्य युवक उन बैगों का इंतजार कर रहे थे। चारों की गतिविधियां और इनवर्टरों को लेकर उनकी असाम...










