एनसीआर से सटे पश्चिमी यूपी में प्रदूषण पर योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई, सात विभागों को जिम्मेदारी सौंपा
मेरठ (राहुल पराशर) – एनसीआर से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के मद्देनज़र योगी आदित्यनाथ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली और एनसीआर की दमघोंटू हवा का असर मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बागपत और आसपास के जिलों में भी दिखाई दे रहा है।
सात विभागों को दी जिम्मेदारीसरकार ने सात प्रमुख विभागों—कृषि, परिवहन, नगर विकास, गृह विभाग, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, लोक निर्माण विभाग और आवास एवं शहरी नियोजन—को प्रदूषण नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी है। इन विभागों से अब तक उठाए गए कदमों की रिपोर्ट और आगामी वर्ष के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विकास प्राधिकरणों को विशेष निर्देशएनसीआर क्षेत्र में शामिल गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़-पिलखुआ, बागपत-बड़ौत, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के विकास प्राधिकरणों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे वायु गुणवत्ता प्र...










