अंधेरे से उजाले तक का सफर: बाराबंकी के 14 वर्षीय गोकुल वर्मा ने राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट में बनाई जगह
बाराबंकी/जितेंद्र कुमार मौर्य: कहते हैं, हौसला मजबूत हो तो मंजिल खुद रास्ता बनाती है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के 14 वर्षीय गोकुल वर्मा ने यही साबित किया है। बचपन में बीमारी के कारण अपनी आंखों की रोशनी खोने के बावजूद गोकुल ने हार नहीं मानी और राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 नेशनल टूर्नामेंट में ऑलराउंडर के रूप में अपनी जगह बनाई।
गोकुल वर्मा का चयन नागेश ट्रॉफी ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 नेशनल टूर्नामेंट के आठवें संस्करण के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। उत्तर प्रदेश की टीम को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है, जहां उसे उत्तराखंड, तमिलनाडु, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना होगा। लीग मैच 15 से 19 दिसंबर 2025 तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में खेले जाएंगे।
बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी गोकुल ने चार साल की उम्र म...










