जालौन के डाकघर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते SDI समेत तीन कर्मचारी गिरफ्तार
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने एट और कोंच डाकघरों में अचानक छापेमारी कर रिश्वत लेते हुए एसडीआई समेत तीन डाककर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई लखनऊ से आई CBI टीम ने पीड़ित की शिकायत पर ट्रैप लगाकर की।
स्थानांतरण और वेतन के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, एट डाकघर में तैनात पोस्टमैन कृष्ण कुमार का स्थानांतरण बिहार के पटना जिले में हुआ था। रिलीव करने और वेतन जारी करने के बदले एसडीआई कोंच प्रतीक भार्गव ने उससे कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित पहले ही 5 हजार रुपये दे चुका था, जबकि शेष 10 हजार रुपये की मांग दोबारा की गई।
CBI ने बिछाया जाल, 2500 रुपये लेते पकड़े गए
रिश्वत से परेशान कृष्ण कुमार ने CBI लखनऊ से शिकायत की। इसके बाद CBI ने पूरा ट्रैप तैयार किया।...










