राजस्थान: चीफ सेक्रेट्री के दिल्ली जाने के बाद मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज
अंता उपचुनाव के नतीजे बदलाव की दिशा तय करेंगे
जयपुर: राजस्थान की सियासत में मुख्य सचिव सुधांशु पंत के अचानक दिल्ली चले जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इसे भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल का संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक जानकार इस बदलाव को गुजरात मॉडल से जोड़कर देख रहे हैं, जहां एक ही रात में केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे मंत्रिमंडल से इस्तीफा लेने की कार्रवाई की थी।
मुख्य सचिव के जाने से सियासी हलचलमुख्य सचिव सुधांशु पंत के दिल्ली जाने से सरकार और प्रशासनिक तंत्र में अचानक खालीपन पैदा हो गया है। राजनीतिक पर्यवेक्षक मान रहे हैं कि इस कदम का असर सीधे मंत्रिमंडल तक पड़ेगा। कांग्रेस भी इस मामले को लेकर भजनलाल सरकार और केंद्र की बीजेपी को घेर रही है।
क्या राजस्थान में लागू होगा गुजरात फार्मूला?राजनीतिक जानकार चर्चा कर रहे हैं कि गुजरात मॉडल की तरह राजस्थान में ...










