‘एक चतुर नार’ की साजिश नाकाम: उदयपुर में नौकरानी ने रची लूट की योजना, बुजुर्ग महिला की हिम्मत से खुल गई चाल, गैंग गिरफ्तार
उदयपुर। शहर में एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर गला दबाने और चोरी की कोशिश की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि यह वारदात किसी बाहरी गैंग का नहीं, बल्कि घर की ही भरोसेमंद नौकरानी रेखा की साजिश थी। पांच वर्षों से उसी घर में काम करने वाली रेखा ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर पूरी योजना रची, लेकिन बुजुर्ग महिला की हिम्मत और पुलिस की तत्परता से उसकी चतुराई धरी रह गई।
200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, उजागर हुई परतें
प्रतापनगर थाना पुलिस ने घटना के बाद इलाके के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। रेखा, उसके भाई की गर्लफ्रेंड रितिका विग और साथी प्रदीप उर्फ प्रेक्षु परदेशी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, रेखा का भाई कमलेश और लोकेश अभी फरार हैं।
भरोसे पर लगा दाग—घर का हर कोना, दिनचर्या, सुरक्षा… स...










