अवैध निर्माण पर गुस्साए बीजेपी विधायक बोले—‘इसी चौराहे पर कूटूंगा… वीडियो भी बनाऊंगा’; वायरल वीडियो से मचा बवाल
राजस्थान की हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। मीणा कॉलोनी में अवैध निर्माण की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फोन पर नगर निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते दिख रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
मीणा कॉलोनी में जिस मकान को नगर निगम पहले ही सीज कर चुका था, उसी पर दोबारा निर्माण शुरू होने की सूचना विधायक आचार्य को मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से विवरण लिया। लोगों ने बताया कि निगम अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण फिर शुरू हुआ है।
इस पर विधायक आचार्य भड़क उठे और निगम अधिकारियों के खिलाफ सख्त अंदाज में नाराजगी व्यक्त की।
वायरल वीडियो में क्या बोले विधायक?
वायरल वीडियो में विधायक बालमुकुंद आचार्य कहते सुनाई देते हैं:
“मिला...










