पिता ने कर्ज लिया, दुकान बेची… अब बेटा बना करोड़पति भरतपुर के कार्तिक शर्मा की संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी
भरतपुर। सपने अगर सच्चे हों और साथ में परिवार का त्याग व भरोसा हो, तो मंज़िल जरूर मिलती है। राजस्थान के भरतपुर के 19 वर्षीय क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने यही साबित कर दिखाया है। आईपीएल मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदकर न सिर्फ उनका, बल्कि पूरे भरतपुर का नाम रोशन कर दिया है।
संघर्ष की नींव पर खड़ा हुआ सफलता का महल
कार्तिक की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे उनके पिता मनोज शर्मा का वर्षों का संघर्ष छिपा है। बेटे के क्रिकेट सपने को जिंदा रखने के लिए उन्होंने कर्ज लिया, अपनी दुकान बेची और आर्थिक तंगी के बावजूद कभी हार नहीं मानी। क्रिकेट अभ्यास के लिए बॉलिंग मशीन तक खरीदी गई। परिवार के खर्च चलाने के लिए कभी कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलों की सप्लाई की, तो कभी छोटी-मोटी मजदूरी भी की।
खुद पढ़ाया ट्यूशन, खुद कमाया खर्च
पिता मनोज शर्मा जहां निजी ट्यूशन पढ...










