विधानसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के ऐतिहासिक ऐलान किसानों को खाद की होम डिलीवरी से लेकर हर जिले में मेडिकल कॉलेज तक बड़े फैसले
मध्य प्रदेश विधानसभा के पहले सत्र की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष एक दिवसीय सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के विकास को नई दिशा देने वाले कई बड़े ऐलान किए। यह विशेष सत्र बुधवार को सुबह 11 बजे से रात 11:20 बजे तक चला। करीब 12 घंटे चले इस सत्र में सरकार की भावी योजनाओं और नीतियों की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
मुख्यमंत्री ने किसानों, स्वास्थ्य, वन्यजीव संरक्षण, आधारभूत ढांचे और राज्य की आर्थिक मजबूती से जुड़े पांच अहम फैसलों की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के 5 बड़े ऐलान
1. किसानों को खाद की होम डिलीवरीमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार किसानों के लिए खाद की घर-घर आपूर्ति की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण के जरिए खाद की वास्तविक मांग का आकलन किया जाएगा, ताकि कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पर रोक लग सके।
2. हर जिले में मेडिकल कॉलेजराज्य के सभी 55 जिल...










