नए साल से पहले रिश्तों का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई धौलपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, शव 50 फीट गहरी खाई में मिला
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। सैंपऊ थाना क्षेत्र के दौनारी गांव में एक युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध प्रेम प्रसंग के चलते पहले पति की हत्या की साजिश रची गई और फिर परिजनों व पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।
दो दिन से लापता युवक का शव खाई में मिला
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि सोमवार 29 दिसंबर की शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र में शेरगढ़ किले के पास करीब 50 फीट गहरी खाई में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान दौनारी गांव निवासी रविकांत (34) पुत्र सोरन सिंह के रूप में हुई।
रविकांत 27 दिसंबर को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके मोबाइल फोन के बंद होने पर ...










