परासिया ‘कफ सिरप कांड’: 22 बच्चों की मौत और 4500 पन्नों की अधूरी चार्जशीट, परिजन पुलिस कार्रवाई से नाराज
छिंदवाड़ा: परासिया में जहरीले कफ सिरप कांड में शुक्रवार को SIT ने न्यायालय में 4500 पन्नों की फाइनल चार्जशीट पेश की। चार्जशीट में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य अभी शामिल नहीं हो सके हैं, जिससे पीड़ित परिवारों में नाराजगी व्याप्त है।
22 बच्चों की मौत और जांच की अधूरी तस्वीर
इस घातक कांड में 22 बच्चों की किडनी फेलियर के कारण मौत हुई। एसआईटी अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जांच के दायरे में कई अन्य संदिग्ध चेहरे अब भी शामिल हैं। पीड़ित परिवारों के वकील संजय पटोरिया का कहना है कि इतने बड़े और संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी रही है। चार्जशीट में अब भी अहम वैज्ञानिक और चिकित्सकीय साक्ष्य शामिल नहीं हैं, जो न्याय के लिए आवश्यक हैं।
जांच में सामने आया गंभीर तथ्य
जांच में यह पाया गया कि अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह से बीमार बच्चे डॉ. प्रवीण स...










