Wednesday, July 22

Rajasthan

मुरादाबाद में ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग के चलते जोड़े को फावड़े से काटकर हत्या, शव गाड़ दिए
Rajasthan, State

मुरादाबाद में ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग के चलते जोड़े को फावड़े से काटकर हत्या, शव गाड़ दिए

    मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में शादीशुदा प्रेमी युगल के साथ भयंकर घटना सामने आई है। प्रेम संबंध से नाराज युवती के परिजनों ने रविवार रात अरमान और काजल की फावड़े से काटकर हत्या कर दी और दोनों शवों को गांव से दो किलोमीटर दूर गागन नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।   दो साल से चल रहा प्रेम संबंध   जानकारी के अनुसार, मृतक अरमान और युवती काजल का प्रेम प्रसंग पिछले दो वर्षों से चल रहा था। रविवार रात अरमान काजल से मिलने उसके घर गया, तभी युवती की मां और भाईयों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। परिजनों ने पहले दोनों को बेरहमी से पीटा और फिर फावड़े से काटकर हत्या कर दी।   पुलिस को गुमशुदगी की सूचना   अरमान सोमवार से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के परिजनों क...
अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह का अचानक तबादला, सम्मान के दिन भी नहीं बचे सुरक्षित
Rajasthan, State

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह का अचानक तबादला, सम्मान के दिन भी नहीं बचे सुरक्षित

  अशोकनगर/भोपाल। अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को राज्य सरकार ने अचानक पद से हटाकर भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल में उप सचिव पद पर ट्रांसफर कर दिया है। यह तबादला उस समय हुआ जब निर्वाचन आयोग ने उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 जनवरी को सम्मानित करने का आदेश जारी किया था।   ट्रांसफर के पीछे आनंदपुर ट्रस्ट की शिकायत   सूत्रों के अनुसार, आदित्य सिंह के अचानक तबादले के पीछे आनंदपुर ट्रस्ट द्वारा दिल्ली में की गई शिकायत मुख्य वजह मानी जा रही है। ट्रस्ट ने कलेक्टर के खिलाफ जमीन के नामांतरण में करोड़ों रुपये की डिमांड का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस कार्रवाई के बाद आदित्य सिंह का क्षेत्रीय ट्रांसफर किया गया।   आदित्य सिंह: करियर और पृष्ठभूमि   आदित्य सिंह, मध्य प्रदेश कैडर, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने IIT रुड़की से पेपर टेक्नोलॉजी म...
केंद्र के कर्मचारियों के लिए खतरे की घंटी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब राज्य पुलिस भी कर सकती है कार्रवाई
Rajasthan, State

केंद्र के कर्मचारियों के लिए खतरे की घंटी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब राज्य पुलिस भी कर सकती है कार्रवाई

    जयपुर/नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और देशव्यापी प्रभाव डालने वाला फैसला सुनाया है। अब तक यह मान्यता थी कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ केवल CBI ही जांच कर सकती है, लेकिन शीर्ष अदालत ने इस धारणा को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में राज्य पुलिस या एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) केंद्र के कर्मचारियों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से कार्रवाई कर सकती है।   राज्य एजेंसियों को नहीं चाहिए CBI की इजाजत   सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत राज्य पुलिस या एसीबी को केंद्रीय कर्मचारियों की जांच और चार्जशीट दाखिल करने का पूरा अधिकार है। अदालत ने साफ किया कि इसके लिए किसी प्रकार की CBI से पूर्व अनुमति लेने क...
भारत बनेगा दुनिया का फूड बास्केट, चिराग पासवान ने उदयपुर में बताया प्रधानमंत्री का विजन
Rajasthan, State

भारत बनेगा दुनिया का फूड बास्केट, चिराग पासवान ने उदयपुर में बताया प्रधानमंत्री का विजन

    उदयपुर (राजस्थान): केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने उदयपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट लक्ष्य भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाना है। उनका विजन है कि वैश्विक स्तर पर हर डाइनिंग टेबल तक कम से कम एक भारतीय खाद्य उत्पाद पहुंचे। इसके लिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।   मंत्री पासवान यह बात केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है, और अब अगला कदम गुणवत्ता, प्रसंस्करण और वैश्विक ब्रांडिंग का है।   युवाओं पर पीएम का भरोसा और राजनीति में बदलाव चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक समीकरण महिलाओं और युवाओं पर आधारित है। उन्होंने हमेशा युवाओं...
राजसमंद के IAS अरुण कुमार हसीजा ने गरीबों के हक के लिए सैलरी पर लगाया ‘पॉज’
Rajasthan, State

राजसमंद के IAS अरुण कुमार हसीजा ने गरीबों के हक के लिए सैलरी पर लगाया ‘पॉज’

    राजसमंद/जयपुर: अक्सर सरकारी दफ्तरों में काम में सुस्ती और जनता के पसीने छूट जाने की शिकायत होती है, लेकिन राजसमंद के कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने इस धारणा को बदलने के लिए एक अद्वितीय कदम उठाया है। उन्होंने शपथ ली है कि जब तक जिले के सभी पात्र गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, तब तक वह अपनी सैलरी नहीं लेंगे।   गरीबों की समस्या को प्राथमिकता राजसमंद में लगभग 30,000 लोग मुफ्त राशन, पालनहार योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं के लिए लंबित हैं। हसीजा ने कहा, "अगर हमारी सैलरी 10 दिन भी रुके तो हम घबरा जाते हैं, अब जरा सोचिए कि गरीब का क्या होगा जिसे महीने के मात्र 1,500 रुपये मिलते हैं।"   48 घंटे में असर दिखा इस पहल का असर महज 48 घंटों में देखने को मिला। पेंशन के 88% लाभार्थियों का पंजीकरण पूरा हो चुका है और कर्मचारियों ने 31 जनवरी तक सभी लंबित ...
सीकर की बंजर धरती पर 800 ग्राम अनार और 200 ग्राम सेब उगाने वाली संतोष देवी को राष्ट्रपति का आमंत्रण
Rajasthan, State

सीकर की बंजर धरती पर 800 ग्राम अनार और 200 ग्राम सेब उगाने वाली संतोष देवी को राष्ट्रपति का आमंत्रण

    सीकर: राजस्थान की रेतीली और पानी-हीन धरती पर अगर कोई अनार और सेब की खेती कर दिखाए, तो इसे सचमुच चमत्कार ही कहा जाएगा। सीकर जिले के बेरी गांव की बेटी संतोष देवी ने 17 साल की मेहनत और जैविक खेती के दम पर बंजर जमीन को हरा-भरा कर दिखाया।   आज उनके खेतों में 800 ग्राम तक का अनार और 200 ग्राम तक का सेब पैदा होता है। उनकी इस उपलब्धि ने खेती को घाटे का व्यवसाय मानने वालों को भी चौंका दिया।   3,000 की कमाई से लाखों का टर्नओवर संतोष देवी बताती हैं कि एक समय उनके पति की आय मात्र 3,000 रुपये थी। लेकिन आधुनिक बागवानी और मेहनत के दम पर आज उनका टर्नओवर लाखों रुपये में पहुंच गया है। वर्ष 2016-17 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें 1 लाख रुपये के कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया था। वे हर साल लगभग 80,000 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही हैं।   ...
भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक कल, बजट सत्र से पहले अध्यादेशों की तैयारी
Rajasthan, State

भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक कल, बजट सत्र से पहले अध्यादेशों की तैयारी

    जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर राजस्थान सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। 28 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले बुलाई गई इस बैठक को सरकार के रिपोर्ट कार्ड और आगामी विधायी कार्यों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।   अध्यादेशों की मंजूरी और विधानसभा में कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी सत्र में पेश किए जाने वाले महत्वपूर्ण अध्यादेशों और विधेयकों पर मुहर लगाई जाएगी। इसमें शामिल हैं:   राजस्थान जन विश्वास अध्यादेश-2025 राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अध्यादेश-2025 पंचायती राज अधिनियम और नगरपालिका अधिनियम में संशोधन   कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।   बजट सत्र का रोडमैप तैयार 28 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र ...
जयपुर में 25 लाख का चांदी का शादी कार्ड, 65 देवताओं का दरबार साथ ले जाएगी बेटी
Rajasthan, State

जयपुर में 25 लाख का चांदी का शादी कार्ड, 65 देवताओं का दरबार साथ ले जाएगी बेटी

    जयपुर: शादी का निमंत्रण पत्र आमतौर पर केवल मेहमानों को न्योता देने का साधन होता है, जिसे कुछ दिनों बाद लोग भूल जाते हैं। लेकिन जयपुर के शिव जौहरी ने अपनी बेटी श्रुति की शादी के लिए ऐसा अद्वितीय निमंत्रण तैयार कराया है, जो कला, आस्था और पिता के स्नेह का संगम है।   यह कार्ड कागज का नहीं, बल्कि 3 किलो शुद्ध चांदी से बना एक भव्य मंदिरनुमा बॉक्स है। इसकी लागत लगभग 25 लाख रुपये है और इसमें कुल 65 देवी-देवताओं की बारीक आकृतियां उकेरी गई हैं। सबसे ऊपर गणेशजी हैं, दाईं-बाईं ओर शिव-पार्वती और नीचे लक्ष्मी-विष्णु विराजमान हैं। तिरुपति बालाजी, शंख-नगाड़े बजाते देवता और भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं भी इसमें दर्शाई गई हैं।   128 टुकड़ों से बनी अद्भुत इंजीनियरिंग इस कार्ड की बनावट भी किसी अजूबे से कम नहीं। चांदी के 128 अलग-अलग टुकड़े बिना किसी कील या पेच के जोड़े गए हैं। दक्षि...
प्रवेश पत्र पर हिजाब वाली फोटो के बावजूद कोटा में रोक, अलीशा का सपना टूटा
Rajasthan, State

प्रवेश पत्र पर हिजाब वाली फोटो के बावजूद कोटा में रोक, अलीशा का सपना टूटा

    कोटा: शिक्षा की नगरी कोटा में रीट मेन्स लेवल-2 परीक्षा को लेकर एक बार फिर हिजाब विवाद ने सियासत और प्रशासन को घेर लिया है। बूंदी की अलीशा को महावीर नगर स्थित तिलक स्कूल परीक्षा केंद्र पर हिजाब उतारने को कहा गया, जिससे उसने परीक्षा छोड़ दी और महीनों की मेहनत धरे रह गई।   'स्वाभिमान के आगे परीक्षा छोटी' अलीशा ने बताया कि महिला सुरक्षा कर्मियों ने उसकी सघन तलाशी ली, हिजाब खोलकर जांच की, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। इसके बावजूद हिजाब पहनकर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। अलीशा ने कहा, "इतने बच्चों के बीच सिर खोलना मेरे लिए अपमानजनक था। यह केवल परीक्षा नहीं, मेरे आत्मसम्मान का सवाल था।"   गाइडलाइंस पर उठे सवाल अलीशा का आरोप है कि कर्मचारी चयन बोर्ड की नियमावली में दुपट्टा या चुन्नी पहनने की अनुमति है। उसके प्रवेश पत्र पर लगी फोटो भी हिजाब में है ...
राजस्थान में RSSB भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, -6 नंबर वाले अभ्यर्थी को भी सरकारी नौकरी
Rajasthan, State

राजस्थान में RSSB भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, -6 नंबर वाले अभ्यर्थी को भी सरकारी नौकरी

    जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा महाफर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। बोर्ड के ही तत्कालीन उपनिदेशक और तकनीकी प्रमुख संजय माथुर ने दिल्ली की फर्म के सहयोग से ऐसे अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाई, जिनके मूल अंक नकारात्मक (-6) थे।   जानकारी के अनुसार, 2018 की सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता), प्रयोगशाला सहायक और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षाओं में OMR स्कैनिंग में छेड़छाड़ की गई। जिन अभ्यर्थियों के अंक कम थे, उनके स्कोर बढ़ाकर सरकारी नौकरी दिलाई गई। इस फर्जीवाड़े में बोर्ड के दो कर्मचारियों और स्कैनिंग फर्म के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई।   एसओजी के खुलासे के अनुसार:   बोर्ड के उपनिदेशक संजय माथुर और प्रोग्रामर प्रवीण गंगवाल ने अपने रिश्तेदारों और मित्रों को सरकारी नौकरी दिलाई। OMR स्कैनिंग का काम करने वाली नई दिल्ली स्थित फर्म राभव...