Thursday, August 27

State

70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Crime, ED, Madhya Pradesh, State

70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर और मंदसौर में तलाशी अभियान के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं डिजिटल साक्ष्य इंदौर, 23 जुलाई 2026। (सद्वार्ता)प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने लगभग 70 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल एवं अक्षय अग्रवाल शामिल हैं। ईडी ने इन्हें 21 जुलाई 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत चल रही जांच के दौरान गिरफ्तार किया। यह जांच अपराध शाखा इंदौर द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। मामला लगभग 70 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) की अवैध तस्करी और कब्जे से जुड़ा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई गई है। अवैध कमाई को छिपाने के लिए किए गए...
मध्यप्रदेश पुलिस में विभिन्न श्रेणियों के 9 हजार 662 पदों को एक दिन में मंजूरी
Madhya Pradesh, State

मध्यप्रदेश पुलिस में विभिन्न श्रेणियों के 9 हजार 662 पदों को एक दिन में मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर गृह विभाग ने जारी किए स्वीकृति आदेश देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने के संकल्प की दिशा में बड़ा कदम इंदौर, 23 जुलाई 2026 (सद्वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश पुलिस में विभिन्न श्रेणियों के 9 हजार 662 पदों की स्वीकृति के आदेश गृह विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने तीन दिन पूर्व पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में रिक्त पदों की पूर्ति का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए पदोन्नति अभियान में लगभग 25 हजार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा था कि रिक्त पदों की भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार जारी रखी जाएगी। चार आदेशों में स्वीकृत हुए 9,662 पद गृह विभाग द्वारा जार...
मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तेज, इंदौर में डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच
Madhya Pradesh, State

मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तेज, इंदौर में डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच

दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान जारी इंदौर, 23 जुलाई 2026। (सद्वार्ता)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशव्यापी विशेष निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा राऊ क्षेत्र में विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने एकत्रित किए। साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (Food Safety on Wheels) के माध्यम से मौके पर खाद्य पदार्थों की प्रारंभ...
‘श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का उद्देश्य जीवन में आत्मपरिवर्तन लाना है’ : राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज
Devotional, Madhya Pradesh, State

‘श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का उद्देश्य जीवन में आत्मपरिवर्तन लाना है’ : राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज

विदिशा/गुणायतन, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। गुणायतन के विशाल परिसर में राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज एवं मुनि श्री संधान सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक साधना के वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रहा है। अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस महाआयोजन में सहभागी बन रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन 'विद्यावाणी' ने बताया कि 320×160 फीट के विशाल विधान मंडप में एक साथ 108 मंडलों में श्रीजी विराजमान हैं। श्रद्धालु भगवान की आराधना करते हुए अब तक 16 अर्घ समर्पित कर चुके हैं, जबकि विधान के तीसरे दिन 32 अर्घ अर्पित किए जाएंगे। विदिशा से अविनाश जैन, मुकेश जैन बड़ाघर, इंजीनियर चंद्रशेखर, प्रद्युम्न सिंघई सहित सैकड़ों परिवार धर्माराधना कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। अपने प्रवचन में राष्...
महज 6 माह की दिविरा जैन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बिना सहारे सबसे लंबे समय तक बैठने का बनाया कीर्तिमान
Madhya Pradesh, State

महज 6 माह की दिविरा जैन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बिना सहारे सबसे लंबे समय तक बैठने का बनाया कीर्तिमान

उज्जैन, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। महज 6 माह 24 दिन की उम्र में दिविरा जैन ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। नन्ही दिविरा ने बिना किसी सहारे के सबसे लंबे समय तक लगातार बैठने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर उज्जैन और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। दिविरा ने 1 घंटा 2 मिनट 30 सेकंड तक बिना किसी सहारे के लगातार बैठकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। यह रिकॉर्ड 22 मई 2026 को इंदौर में बनाया गया, जिसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। दिविरा की माता विरती बोहरा और पिता दीपम बोहरा इंदौर निवासी हैं, जबकि उनके नाना संजय संघवी एवं नानी संध्या संघवी उज्जैन निवासी हैं। इस उपलब्धि से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ मिल रही हैं। परिजनों ने इस उपलब्धि को नन्ही दिविरा क...
51 लाख पौधों के ऑक्सीजन वन अभियान पर कैलाश विजयवर्गीय का नाम ‘स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज
Madhya Pradesh, State

51 लाख पौधों के ऑक्सीजन वन अभियान पर कैलाश विजयवर्गीय का नाम ‘स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

इंदौर, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके नेतृत्व में संचालित 51 लाख पौधों के ऑक्सीजन वन अभियान के लिए दिया गया। यह सम्मान समारोह परम पूज्य अनुष्ठान आराधिका डॉ. कुमुद लताजी म.सा. के पावन सानिध्य एवं दिव्य प्रेरणा में आयोजित हुआ। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अनुपस्थिति में उनके पुत्र एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र ग्रहण किया। समारोह में दीपिन जैन, अचल चौधरी, रमेश भंडारी, वीरेंद्र कुमार जैन, प्रकाश भटेवरा और विवेक जैन ने सम्मान-पत्र प्रदान करते हुए बताया कि 51 लाख पौधों का रोपण कर देश के सबसे बड़े शहरी ऑक्सीजन वनों में से एक के...
मनीष जाटवा बने अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा के राष्ट्रीय मंत्री
Madhya Pradesh, State

मनीष जाटवा बने अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा के राष्ट्रीय मंत्री

उज्जैन, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। समाजसेवी मनीष जाटवा को अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा (पंजी.) का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदयाल बड़ोदिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास जोनवाल की सहमति से युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश बैरवा तथा राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार खलीफा द्वारा की गई। नियुक्ति के बाद मनीष जाटवा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के उत्थान, युवाओं को संगठित करने और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है। श्री जाटवा की नियुक्ति पर समाज के अनेक गणमान्यजनों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एव...
दुर्गेश धवन बने अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा के राष्ट्रीय मंत्री
Madhya Pradesh, State

दुर्गेश धवन बने अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा के राष्ट्रीय मंत्री

उज्जैन, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। उज्जैन कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं समाजसेवी दुर्गेश धवन को अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा (पंजीकृत) का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उनके समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। दुर्गेश धवन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं युवाओं के हितों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दुर्गेश धवन अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे तथा...
रायपुर में कारगिल विजय दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम, वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Chandigarh, State

रायपुर में कारगिल विजय दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम, वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

रायपुर। (सद्वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला इकाई द्वारा 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 25 जुलाई को शाम 4:30 बजे आकाशवाणी चौक पर वीर चक्र से सम्मानित शहीद कौशल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया जाएगा। इसके बाद आकाशवाणी चौक से एक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। यह बाइक रैली कलेक्ट्रेट चौक, मोती बाग, कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक, संतोषी नगर और बोरिया खुर्द होते हुए मां दुर्गा मंदिर परिसर, कांदुल पहुंचेगी। रैली के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर जवानों के बलिदान को याद किय...
कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: भाजपा
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, Politics, State

कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: भाजपा

नई दिल्ली, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दल पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने इस घटना को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक शर्मनाक प्रकरण बताया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास के द्वार पर धरना दिया, जो पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। रविशंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी के पिता, दादी और परदादा देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास की गरिमा और उसकी संवेदनशीलता का पता होना चाहिए, फिर भी उन्होंने इस तरह का कदम उठाया।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए ऐसी जगह का चयन किया, जहां सुरक्षा और संवैधानिक मर...