अजित पवार प्लेन क्रैश पर सियासत तेज, अमोल मिटकरी ने जताई साजिश की संभावना
मुंबई: महाराष्ट्र में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चार्टर्ड विमान के क्रैश को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। हादसे के 11 दिन बीत जाने के बाद भी विमान दुर्घटना की ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस बीच एनसीपी एमएलसी अमोल मिटकरी ने एक बार फिर मामले को साजिश करार दिया और सवाल उठाए कि क्या पायलट को हिप्नोटाइज किया गया या उसे लालच दिखाकर यह कृत्य करवाया गया।
मिटकरी ने आरोप लगाया कि पायलट ने मेडे (Mayday) कॉल नहीं की और टेकऑफ के बाद पुणे एयरपोर्ट से संपर्क भी नहीं साधा। उन्होंने कहा कि विमान कंपनी की स्थिति पहले से खराब थी, इसके बावजूद 28 फरवरी को वही विमान अजित पवार के लिए लगाया गया। साथ ही, मिटकरी ने बताया कि इस हादसे के दिन वीएसआर कंपनी के पायलट को दो बार बदला गया।
हादसे की घटना:28 फरवरी की सुबह, अजित पवार का चार्टर्ड विमान लीयरजेट-45 बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में डिप्टी स...










