महाराष्ट्र में मुंबई बीएमसी चुनाव का ऐलान, 15 जनवरी को होगी वोटिंग
मुंबई/अचलेंद्र कटियार: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई बीएमसी चुनावों सहित राज्य की 29 नगर निगमों के चुनाव का शेड्यूल घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार मुंबई में 15 जनवरी, 2026 को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतों की गिनती अगले दिन, 16 जनवरी को होगी।
राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने सोमवार को मालाबार हिल के सह्याद्री गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुंबई में पिछली बार चुनाव 2017 में हुए थे, और निर्वाचित बॉडी का कार्यकाल 2022 में समाप्त हो गया था।
चुनाव शेड्यूल
नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर, 2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जनवरी, 2026
चुनाव चिन्हों का आवंटन और उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट: 3 जनवरी, 2026
मतदान: 15 जनवरी, 2026
मतगणना और परिणाम घोषणा: 16 जनवरी, 2026
कुल 29 नगर निगमों में चुनाव
मुंबई के साथ ठाणे, ...










