महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं उपमुख्यमंत्री, प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी अध्यक्ष बनाने की चर्चा
मुंबई: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में असमय मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार से राज्य की सक्रिय राजनीति में लौटने और उपमुख्यमंत्री पद संभालने का आग्रह किया है। वहीं, पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी प्रफुल्ल पटेल को सौंपने की भी चर्चा हो रही है।
एनसीपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, मंत्री छगन भुजबल और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। उन्होंने सुनेत्रा पवार से पार्टी के भविष्य और सरकार में भागीदारी पर गंभीर विचार-विमर्श किया। हालांकि, इस दौरान सुनेत्रा पवार ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया।
सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी के बड़े नेता चाहते हैं कि उपमुख्यमंत्री का पद सुनेत्रा प...










