दर्द में डूबी सुनेत्रा पवार, सतारा पहुंचकर मृतक के परिवार से मिलकर दी सांत्वना वडेट्टीवार बोले- 80% लोग मान रहे कुछ गड़बड़ है
पुणे/मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे की जांच जारी है, लेकिन इस बीच राजनीति भी तेज़ी से गर्म होती जा रही है। एनसीपी नेताओं अमोल मिटकरी, संजय राउत के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने भी सवाल उठाए हैं।
सोमवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार सबसे पहले सतारा पहुंचीं। उन्होंने पहले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह दिवंगत पीएसओ विदिप जाधव के घर पहुंचीं। सुनेत्रा पवार ने खुद दुख में डूबी हुईं, जाधव की पत्नी का हाथ थामकर सांत्वना दी और परिवार के सदस्यों के कामकाज व नौकरी के बारे में जानकारी ली।
सुनेत्रा पवार ने कहा, "मैं किसी भी मुश्किल में आपके साथ हूं।" उनके इस भावपूर्ण अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
वहीं राजनीतिक मोर्चे पर, कांग्रेस नेता...










