सुनेत्रा पवार दिल्ली दौरे पर, पीएम मोदी और अमित शाह से हो सकती हैं मुलाकात
मुंबई: महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जल्द ही दिल्ली का दौरा कर सकती हैं। यह दौरा अजित पवार की बारामती प्लेन दुर्घटना में मृत्यु के बाद राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुनेत्रा पवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं होगी, बल्कि राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, सत्ता समीकरण और आने वाली रणनीति पर भी गहन चर्चा हो सकती है।
राज्य में दोनों एनसीपी गुटों के विलय और पार्टी के नेतृत्व को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच एनसीपी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर पलटवार किया। ठाकरे ने कहा था कि एनसीपी का प्रदेश अध्यक्ष पाटिल होना चाहिए। इसके जवाब में पटेल ने कहा कि पार्टी में नए नेता का चुनाव कार्यकारी अध्यक्ष के रूप म...










